Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vikas Singh , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 25/08/2026 11:18:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Vikas Singh ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 25/08/2026 11:18:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रायबरेली मुख्यमंत्री के सोमवार को हुए रायबरेली दौरे में ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण यश के काफिले के साथ हादसा हो गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुलूपुर पुलिस चौकी के पास काफिले में शामिल पांच वाहन आपस में टकरा गए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रायबरेली मुख्यमंत्री के सोमवार को हुए रायबरेली दौरे में ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण यश के काफिले के साथ हादसा हो गया। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुलूपुर पुलिस चौकी के पास काफिले में शामिल पांच वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में आईजी की कार के अलावा दो एस्कॉर्ट वाहनों समेत कुल पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गुलूपुर चौकी के पास काफिले में आगे चल रहे वाहन के अचानक रुकने के कारण पीछे आ रहे वाहनों को संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। इसके बाद आईजी की गाड़ी और उनके साथ चल रहे एस्कॉर्ट वाहनों समेत अन्य वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर के बाद काफिले के कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद आईजी किरण यश को दूसरे वाहन से मौके से रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में सक्रियता बढ़ गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह और सीओ सिटी आशीष निगम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के साथ हादसे की स्थिति की जानकारी ली। सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के खड़े होने से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें तत्काल हटवाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि काफिले में आगे चल रहा वाहन अचानक क्यों रुका और उसके बाद वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए सभी वाहनों का आकलन शुरू कर दिया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Related News

Marriage Fraud: शादी से पहले दिखाया 48 लाख की नौकरी का सपना, शादी के बाद खुली पोल; बिलासपुर में केस दर्ज

Delhi Domestic Help Murder: काम में ढिलाई पर डॉक्टर ने की मेड की करी हत्या, 340 पन्नों की चार्जशीट में हुआ बड़ा खुलासा

Ambikapur Knife Attack: अंबिकापुर में दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हमलावर, अधेड़ उम्र के यक्ति पर चाकू से हमला कर हुए फरार

Firing Case: आनंद विहार में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों हाथों में पिस्टल लेकर 14 से ज़्यादा गोलियां चलाने वाला शार्प शूटर हुआ गिरफ्तार

Land Dispute Became Gangwar: 1000 गज जमीन का विवाद बना खूनी गैंगवॉर! 3 हत्याओं के बाद अब जिम ट्रेनर विजय कुमार की हुई हत्य

उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग


Featured News